प्रयागराज के मेजा गांव में पिता और पुत्र की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर उनसे उठक-बैठक लगवाई। कथित तौर पर बेटे के ऊपर आरोप लगा है कि वह गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां उसे गांव वालों ने पकड़ लिया। इस मामले को लेकर एसपी यमुनापार का कहना है, "मैंने संबंधित अधिकारियों को जगह का दौरा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।"