फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार में समस्याओं को लेकर किसानों का धरना
- फोटो : Samvad
कौड़िहार में जल निकासी और नाले पर अतिक्रमण को लेकर नौवें दिन बृहस्पतिवार को किसानों का धरना जारी रहा। इसका नेतृत्व युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि नाले पर अतिक्रमण की वजह से हजारों एकड़ धान की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। इससे किसानों की जीविका प्रभावित हुई है। अधिकारियों की लापरवाही से किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। इस दौरान श्रीमन नारायण, महेंद्र पटेल, डॉ. राजकुमार केसरवानी, डॉ. रामसेवक मौर्य, नूर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।