फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार में किसानों का धरना
- फोटो : shiv tripathi
कौड़िहार में नाले पर अवैध निर्माण को लेकर किसानों का धरना शुक्रवार को दसवें दिन जारी रहा। धरना का नेतृत्व युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा कर रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि कौड़िहार बाजार में कुछ लोगों द्वारा नाले पर अवैध निर्माण से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बीते 10 दिनों से कई गांव के संगठित किसान धरने पर हैं। स्थानीय ब्लॉक तथा तहसील के जिम्मेदार किसानों की समस्याओं के प्रति संजीदा नहीं है। यहां पर श्रीमन नारायण, अमरनाथ पटेल, मनीष धर द्विवेदी, अजय मिश्र, राम सेवक मौर्य, डॉ. राजकुमार केसरवानी और गिरीश मिश्र समेत आदि रहे।
फोटो नवाबगंज 01 कौड़िहार में किसानों का धरना- फोटो : shiv tripathi