घूरपूर क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करते विभागीय कर्मचारी
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के इरादतगंज स्थित नैनी रजबहा नहर के टूटे बांध का बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इससे किसानों को राहत मिली है।रविवार को नहर में पानी ओवरफ्लो होने के कारण कई स्थानों पर बांध टूट गया था। नहर का पानी खेतों में घुस गया। इससे क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की पकी हुई धान की फसल पानी में डूब गई थी। खेतों में अचानक पानी भर जाने से किसान परेशान हो गए थे और फसल खराब होने की आशंका से चिंतित थे। नहर का पानी गांव के रास्तों पर भी भर गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। किसान रामसजीवन, शिवमूरत और हरिश्चंद्र ने बताया कि नहर की समय से साफ-सफाई न होने से कई वर्षों से नहर के ओवरफ्लो की समस्या होती है। मरम्मत शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।