फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खाद के लिए परेशान किसानों ने डहरपुर समिति का किया घेराव

Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 सहकारी समिति डहरपुर पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया घेराव
विज्ञापन
खाद न मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को सहकारी समिति डहरपुर उर्फ बांधपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य आशीष पांडे ने कहा कि प्रदेश की 70 फीसदी आबादी खेती पर निर्भर है, लेकिन यह सरकार किसानों और युवाओं के खिलाफ काम कर रही है। छात्र पेपर लीक से परेशान हैं, वहीं किसान खाद के लिए जूझ रहे हैं। किसानों को खेती के लिए उर्वरक नहीं मिल रही है। बाजारों में खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी भी हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि समय पर समितियों पर खाद उपलब्ध न कराई गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर शिवमंगल सरोज, नवल यादव, राममूरत यादव, तोताराम शुक्ला, अजय पांडे, रामखेलावन यादव, गोरे पटेल और शिवपूजन पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें