फोटो कैप्शन: मांडा फोटो मृतक मूलचंद्र की फाइल फोटो।
हाटा गांव में खेत की ओर जा रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज भेज दिया।
हाटा गांव निवासी मूलचंद्र कोल (45) पुत्र द्रोणाचार्य कोल रविवार सुबह दस बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में धान के खेत की मेड़ पर किसी सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन झाड़-फूंक कराने के साथ इलाज में जुटे रहे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी बबिता, दो बेटों इंद्रजीत, मंजीत और बहू समेत परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।