फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खेेत में काम कर रहे किसान से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र के नूरपुर (छेदी का पुरा) गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने पर एक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित अरविन्द पटेल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के जीतू पटेल वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने बांस और लकड़ी के टुकड़े से पीड़ित पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने उसे घर पहुंचाया। पीड़ित ने सोरांव पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें