फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायमूर्ति के एन बाजपेई को दी गई विदाई

विज्ञापन
Farewell to Justice Karunanand Bajpai - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को न्यायमूर्ति करूणानंद बाजपेयी को फुल कोर्ट फेयरवेल में भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने सेवा अवकाश ग्रहण किया है। न्यायमूर्ति बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में 45000 मुकदमों को अंतिम रूप से निस्तारित किया। समारोह में बार एसोसिएशन के महासचिव जेबी सिंह, शासकीय अधिवक्ता एके पाल, एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने न्यायमूर्ति बाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। फुल कोर्ट फेयरवेल की अध्यक्षता वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सभी न्यायमूर्ति गण, न्यायिक अधिकारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। उधर, उच्च न्यायालय के कर्मचारी- अधिकारी संघ ने भी न्यायमूर्ति बाजपेयी को भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की गईं। इस अवसर पर संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, विजय आनंद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य भूपेश गौतम आशीष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें