सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो शेयर करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। बीते शुक्रवार को ट्विटर पेज संचालक अमित ने तमंचा हांथ में पकड़े एक किशोर की फोटो पोस्ट कर दी और इलाकाई पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
ट्विटर पेज पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार को दिघिया चौकी प्रभारी आशीष सिंह व उपनिरीक्षक दिनेश राय की टीम ने दो अलग-अलग गांव में दबिश देकर एक-एक तमंचा के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।