फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनआईटी में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएनएनआइटी में बीटेक, एमटेक और एमएससी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 19 जून के बीच होंगी। संस्थान की ओर से इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट एवं ऑनलाइन वायबा आठ से 12 जून के बीच होगा। एमएनएनआईटी के डीन एकेडमिक प्रो. आरके सिंह ने बताया कि संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। इसमें शिक्षक प्रत्येक छात्र से सॉफ्टवेयर के जरिए अलग-अलग सवाल करेंगे। इस बार छात्रों को 30 प्रतिशत नंबर उनके पूर्व के प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे, जबकि 30 प्रतिशत नंबर ऑनलाइन परीक्षा से दिए जाएंगे। बताया कि लॉकडाउन से पहले हुई परीक्षा के 20 प्रतिशत और 20 प्रतिशत अंक शिक्षक अपने मूल्यांकन से देंगे। बताया कि ऑनलाइन मूल्यांकन 30 जून तक पूरा करके ऑनलाइन रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। संस्थान में पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा जुलाई में ऑफलाइन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें