इलाहाबाद इंटर कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
इलाहाबाद इंटर कॉलेज में सोमवार को 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनंत कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं और महत्वपूर्ण टिप्स दिए।