Prayagraj News : यूपी बोर्ड मूल्यांकन।
- फोटो : अमर उजाला।
पांच दिन में यूपी बोर्ड परीक्षा की सवा करोड़ कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जांच के लिए अभी 9 दिन शेष है। बोर्ड की कोशिश है कि एक अप्रैल तक मूल्यांकन हो जाए। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। प्रदेश में 258 केंद्र बनाए गए है, जहां तीन करोड़ 19 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 1.43 लाख परीक्षक लगाए गए हैं। मंगलवार तक प्रदेश में निर्धारित केंद्रों पर 92 लाख कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका था। बुधवार की शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा सवा करोड़ तक पहुंच गया।
मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है। हाईस्कूल एवं इंटर के लिए अलग-अलग मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कुछ मिश्रित मूल्यांकन केंद्र भी हैं। हाईस्कूल में 1,86 करोड़ कॉपियों को मूल्यांकित करने के लिए 89,698 परीक्षक एवं इंटर की 1,33 करोड़ कॉपियों के लिए 54,235 परीक्षक लगाए गए हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि मूल्यांकन कार्य अच्छे वातावरण में निर्बाध गति से जारी है।