दारागंज थाने में कपड़े उतारकर हंगामा करते किन्नर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
दारागंज थाने में उस समय खलबली मच गई जब किन्नरों ने कपड़े उतारकर ताली पीटना शुरू कर दिया। पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद किन्नर थाने पहुंचे थे। सुनवाई न होने पर किन्नर आक्रोशित हो गए और ताली पीटने लगे। इसके बाद एक-एक करके सारे कपड़े उतार दिए। इसके बाद थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजर रहे लोग भी भीड़ देखकर थाना परिसर में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मी इधर उधर भागने लगे। किन्नरों का हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। घटना को लेकर चारों तरफ चर्चा होती रही। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।