बरदहा में पंचायत भवन में चोरों ने हजारों का सम्मान किया पार।
विकासखंड करछना के बरदहा गांव में मंगलवार की रात ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर जरूरी सामान कंप्यूटर, फोटो कॉपी मशीन, कुर्सी आदि सामान की चोरी हो गई। सुबह प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार ने पंचायत भवन में देखा, तो सामान गायब था। उन्होंने 112 नंबर डायल कर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लाैट गई। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि बृहस्पतिवार को सचिव के पहुंचने के बाद प्रार्थना पत्र करछना थाने में दिया जाएगा। साल भर पहले भी पंचायत भवन में चोरी हो चुकी है।