फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हिंदी सप्ताह में बच्चों से कर्मचारियों तक दिखा उत्साह

Tue, 22 Sep 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह के समापन समारोह के दौरान दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को हुआ। वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह ने हिंदी के प्रति उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। ओम बाल विद्या मंदिर के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा। हेमलता सिजोरिया ने संचालन किया। हिंदी सप्ताह के दौरान काव्य पाठ, नारा लेखन, हस्तलेखन, अंताक्षरी और निबंध सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बाल वर्ग, महिला वर्ग और कर्मचारी वर्ग में अनेक प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त किया। समारोह में अनिल कुमार गुप्त, महाप्रबंधक पीके पटेल व रत्नेश कुमार, अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयं प्रकाश, पंकज पांडेय, विजय कुमार यादव, संदीप गोयल, पीके त्रिपाठी और विनय विक्की रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें