फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : हड़ताल में निलंबित अभियंता होंगे बहाल, जांच रहेगी जारी, चेयरमैन ने जारी किया आदेश

Wed, 29 Nov 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निलंबित अभियंताओं की बहाली की मांग को लेकर अभियंता संघ के पदाधिकारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मचारियों की मार्च-2023 में हड़ताल के बाद निलंबित अभियंताओं को बहाल करने की तैयारी है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक सभी अभियंताओं की बहाली कर दी जाएगी। प्रयागराज जोन से 13 अभियंताओं को निलंबित किया गया था। इनमें चार की बहाली हो चुकी है, जबकि नौ अभी निलंबित चल रहे हैं।

निलंबित अभियंताओं की बहाली की मांग को लेकर अभियंता संघ के पदाधिकारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से वार्ता कर रहे थे। चेयरमैन की ओर से सभी अभियंताओं की बहाली के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही डिस्काॅम स्तर से सभी अभियंताओं को बहाल कर दिया जाएगा।

प्रयागराज जोन में कुल 13 अभियंता हड़ताल के बाद निलंबित किए गए थे। इनमें एक अवर अभियंता, 10 उपखंड अधिकारी और दो अधीक्षण अभियंता शामिल थे। निलंबित अभियंताओं में प्रयागराज जनपद से एक, 12 कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जनपद के थे। 18 मार्च 2023 को निलंबित किए गए अभियंताओं की निलंबन बहाली के बाद जांच जारी रहेगी। जांच के दौरान भी इनको आधा वेतन मिलेगा। इन सभी अभियंताओं को जल्द ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से बहाल कर दी जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने 22 लोगों को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें