फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छात्र की मौत के मामले में जवाब तलब

Wed, 07 Sep 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज में इलाहाबाद के छात्र हर्षित श्रीवास्तव की रहस्यमय मौत के मामले में हाईकोर्ट ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधि छात्रा दीक्षा द्विवेदी ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि हर्षित बहुत ही मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र था। वह बास्केटबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है। 26 जुलाई की रात कालेज परिसर में उसकी लाश पाई गई। प्रबंधन इसकी सूचना उसके परिवार को नहीं दी। याचिका में घटना की निष्पक्ष जांच और कालेज में परिसर में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें