फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार्य संस्कृति में हिंदी को अपनाने पर जोर

Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
इफको फूलपुर में हिंदी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी।
विज्ञापन
इफको फूलपुर संयंत्र में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पीके पटेल ने कहा कि हिंदी किसी भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि जोड़ने का माध्यम है। इसे केवल राजभाषा तक सीमित न रखकर कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाना चाहिए। नई तकनीकी भवन में दीप प्रज्वलन के साथ हिंदी सप्ताह की शुरुआत हुई। हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त ने हिंदी को प्रशासनिक कामकाज व जनसंवाद के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान में अधिक कार्य हिंदी में हों। हिंदी सप्ताह के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर महाप्रबंधक रत्नेश कुमार, डॉ. अनीता मिश्र, अरुण कुमार, शंभू शेखर, अनुराग तिवारी, एसके सिंह, आरपी यादव और संदीप गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें