फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : होलागढ़ में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने को जुटी ग्रामीणों की भीड़

Sat, 14 Oct 2023 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Iaf Emergency Landing in Prayagraj : हेलीकॉप्टर के अचानक नीचे उतरने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग हेलीकॉप्टर का वीडियो बनाने लगे और उसके पास जाकर सेल्फी लेने लगे। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।
विज्ञापन
होलागढ़ के पास वायु सेना के हेलीकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर चेतक की होलागढ़ इलाके में आपात लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के कारण पायलटों ने हेलीकॉप्टर को लैंड कर दिया। इसमें किसी नुकसान या किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद हेलीकॉप्टर फिर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। 

हेलीकॉप्टर के अचानक नीचे उतरने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग हेलीकॉप्टर का वीडियो बनाने लगे और उसके पास जाकर सेल्फी लेने लगे। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। 

इस दौरान पायलटों को कुछ गड़बड़ी समझ में आई। शनिवार को सुबह 10.40 बजे सुरक्षित स्थान देखकर होलागढ़ पावर हाउस के पास हेलीकॉप्टर को नीचे उतार दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर आईएएफ की तकनीकी टीम ने पहुंचकर गड़बड़ी दूर की। इसके बाद फिर हेलीकॉप्टर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें