मेजा।
विद्युत उपकेंद्र शुक्लपुर के अवर अभियंता प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि एक मई से 10 मई तक हाईटेंशन जर्जर तार और बिजली के पोल बदले जाएंगे। जिस वजह से सुबह दस से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र शुक्लपुर, औंता और शिवकापूरा के 95 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, विभाग के एसडीओ सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यह कार्य मेसर्स जंक्शन इनफा कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत कराया जाएगा।