करछना। क्षेत्र के भीरपुर (घोडे़डीह) से विद्युत उपकेंद्र से संबंधित 33/11 केवी लाइन के जर्जर तार व पोल का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान 29 अप्रैल से 1 मई के बीच सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 7 घंटे बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगा। यह जानकारी भीरपुर के अवर अभियंता आकाश पांडेय ने दी।