फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था, बढ़ी परेशानी

Thu, 16 Apr 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में बिजली व्यवस्था की हालत खराब है। यहां दिन के अलावा रात में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। कई बार की गई शिकायत के बाद भी कटौती बंद नहीं हो रही है। बार एसोसिएशन मेजा के पूर्व अध्यक्ष जटाशंकर शुक्ल ने बिजली की बिगड़ी व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम मेजा से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कटौती से तहसील के सारे काम प्रभावित रहते हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि मेजा पहाड़ पर स्थापित विद्युत उपकेंद्र मेजा के कर्मचारियों की लापरवाही से उपकेंद्र में आए दिन कुछ न कुछ व्यवधान रहता है। मेजा के एसडीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि नियमित बिजली की आपूर्ति की जा रही है। किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें