फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 15 दिनों तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Sat, 16 Dec 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) कार्य के चलते तेलियरगंज और गोविंदपुर उपकेंद्र से संचालित होने वाले इलाकों में 15 दिनों तक बिजली की आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी अंकित सिंह के अनुसार इस दौरान तेलियरगंज के आजाद मार्केट, न्यू मेंहदौरी, मेंहदौरी, शंकरघाट और गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली के नए पोल और तार बिछाए जाएंगे। यह कार्य रविवार से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। हर दिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें