फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : धूमनगंज में चेकिंग के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला, JE-SDO को बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे अवर अभियंता बृजेश कुमार यादव, उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र मौर्या के साथ हाई लास फीडर पर विद्युत चोरी रोकने, बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन एवं कम खपत वाले उपभोक्ताओं की जांच करने के लिए टीम जयंतीपुर सुलेमसरांय पहुंचीं।
विज्ञापन
चेकिंग करने गए विद्युत विभाग के जेई का मोबाइल तोड़ दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज इलाके में विद्युत बकाया वसूली और लोड की जांच करने पहुंची बिजली विभाग के टीम पर हमला किया गया। जेई और एसडीओ को बंधक बनाकर पिटाई की गई और जान से मारने की कोशिश की गई। अधिकारियों के मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे अवर अभियंता बृजेश कुमार यादव, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र मौर्या के साथ हाई लास फीडर पर विद्युत चोरी रोकने, बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन एवं कम खपत वाले उपभोक्ताओं की जांच करने के लिए टीम जयंतीपुर सुलेमसरांय पहुंचीं। आरोप है कि एनके पटेल पुत्र एसपी पटेल निवासी जयन्तीपुर सुलेमसरांय के परिसर पर लगे कनेक्शन में विद्युत बिल बकाया था। इसी परिसर में घरेलू विद्युत कनेक्शन पर कलावती पटेल पर भी बिल बकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें