होलागढ़ थाना क्षेत्र के घरवन का पुरा पूरा पूरबनारा निवासी लवकुश पटेल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता जगन्नाथ पटेल (69) नहर से खेत में पानी देखने के लिए गए थे। अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे नहर के पानी में गिर गए। जब तक लोगों द्वारा बचाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर बाद नहर से उनका शव निकाला गया।