फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बुलेट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 08 Sep 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक रामजतन पटेल की फाइल फोटो दोनों फोटो
विज्ञापन
रिठैया गांव निवासी 70 वर्षीय रामजतन पटेल की सोमवार को बरई का डेरा भुंडा के पास बुलेट की चपेट में आने से मौत हो गई। रामजतन पटेल अपनी नातिन के साथ बाइक से नैनी से रिठैया स्थित अपने घर लौट रहे थे। बरई का डेरा भुंडा के पास एक तेज रफ्तार बुलेट की चपेअ में आने से वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी रणविजय सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें