फोटो नवाबगंज 01 फाइल फोटो बुद्धू पटेल
दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग किसान की इलाज के दौरान सोरांव के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम भेज दिया। नवाबगंज के दुबरा जगदीशपुर निवासी बुद्धू पटेल(58) मंगलवार की शाम फसल देखने जा रहे थे। जैसे वह कौड़िहार-उठगी रोड गांव के सामने पहुंचे। एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। मृतक के बेटे ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि बुधवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।