खुल्दाबाद स्थित राजकीय शिशु गृह से आठ साल का बालक गायब होने से अफरातफरी मच गई। घटना शनिवार की है, जिसके बाद रातभर तलाश चलती रही। रविवार सुबह उसके गया, बिहार पहुंचने की सूचना मिली तो अफसरों ने राहत की सांस ली। वह गया का ही रहने वाला है और कुछ समय पहले ट्रेन में लापता हाल में मिलने पर शिशु गृह में आवासित कराया गया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि बच्चे के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उधर खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि शिशु गृह कर्मचारियों की ओर से कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है।