फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education : यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, जिलों को भेजे जाने लगे प्रवेश पत्र

Mon, 30 Jan 2023 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भेजने का सिलसिला सोमवार से आरंभ हुआ। प्रवेश पत्रों को एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
UP board - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भेजने का सिलसिला सोमवार से आरंभ हुआ। प्रवेश पत्रों को एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों में भेजने की तैयारी है। इसके बाद परीक्षार्थी अपने विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होनी हैं। ऐसे में सिर्फ सत्रह दिन शेष रहने से बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक सभी जिलों में तीन से चार दिन के भीतर प्रवेश पत्र भेज दिए जाएंगे।

प्रवेशपत्र लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर परीक्षार्थी बोर्ड की ओर से जारी टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था भी की गई है।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक तीन दिन बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर वहां से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल पर नकेल कसने के लिए जिलों के डीआईओएस को लगातार निर्देश जारी किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें