फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी गई कंप्यूटर की शिक्षा

Mon, 07 Mar 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हमीद‌िया ड‌िग्री कालेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज में कंप्यूटर अप्लीकेशन पर सात दिनी शार्ट टर्म कोर्स रविवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ब्रिगेडियर सैय्यद अहमद अली ने कोर्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर कौशल विकास को सरल बनाता है और रोजगार के अवसर खोलता है। गेस्ट ऑफ ऑनर रिजवाना अहमद अली ने स्त्री शिक्षा पर जोर दिया। डॉ.परवेज खान, डॉ.फाएजा अब्बासरी, कालेज की अध्यक्ष रशीदा खान आदि ने संबोधित किया। प्रबंधक तजीन एहसानउल्ला ने शार्ट कोर्स के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ.रेहाना तारिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें