फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से होता है अच्छे समाज का निर्माण : प्रो. कनिष्ठ सिंह

Mon, 23 Mar 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर के मोहरब ग्राम सभा में कार्यक्रम में उपस्थित लोग
विज्ञापन
समाज में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। विशेषकर शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान में इसकी भूमिका निर्णायक है। शिक्षा न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती है। उक्त बातें मोहरब ग्राम सभा के कराहा तालाब में रविवार को आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रो.कनिष्ठ सिंह ने कही। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा से इन वर्गों में आत्मविश्वास का विकास होता है। मौके पर धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, महेंद्र, डॉ. विक्रम सिंह, अजय कुमार, साहिल कुमार, त्रिभुवन पासी, हीरा लाल, लाल जी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें