ई टिकट की कालाबाजारी करने वाला हुआ गिरफ्तार
प्रयागराज। आरपीएफ प्रयागराज छिवकी की टीम ने ई टिकट की कालाबाजारी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। मेजा से गिरफ्तार किया गया युवक पर्सनल आईडी के माध्यम से टिकट की बिक्री उसकी वास्तविक कीमत से अधिक में बेचने का कार्य लंबे समय से कर रहा था। युवक के पास से तकरीबन 26 हजार रुपये के पूर्व की यात्रा के 43 ई टिकट, एक लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल आदि बरामद किया गया। युवक का नाम शुभम कुमार है। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।