फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलटा, दबकर मासूम बच्ची की गई जान

Fri, 09 Feb 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर के पास धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर एक ई-रिक्शा पलटने से तीन साल की मासूम बच्ची की दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में बच्ची समेत सात लोग बैठे थे और एक मोड़ पर मुड़ने वक्त रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे रेतीपुरा गांव से पांच लोग ई-रिक्शा में बैठकर थाना शाही के ही गांव परतापुर में चल रही रासलीला देखने जा रहे थे। इसी ई-रिक्शे में नीलम अपनी तीन साल की बेटी शिवानी को गोद में लेकर बैठी थी। आनंदपुर से धनेटा शीशगढ़ मार्ग पर ई-रिक्शा परतापुर की ओर मुड़ा तो चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया।
रिक्शा के नीचे दबने से मासूम शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों के भी हल्की चोट आई हैं। शिवानी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। बेटी की मौत पर नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी का पिता कहीं बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शाही सतीश कुमार नैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

झुमका तिराहे पर बाइक सवार टकराकर घायल

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार देर रात दो बाइक सवार आमने-सामने से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। गांव राहपुरा जागीर निवासी मंगली प्रसाद बरेली से घर बाइक से लौट रहे थे। झुमका तिराहे के पास आ रहे दूसरे बाइक सवार जिला रामपुर के विलासपुर निवासी आसिफ मंगली राम से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार रोड पर गए। दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें