इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवरात्र और दशहरा की छुट्टी हो गई है। हाईकोर्ट 14 अक्तूबर तक बंद रहेगा। ऐसे में जिन फ्रेश दाखिल केसों की सुनवाई कोर्ट में नहीं हो सकी है। उनकी सुनवाई अब 15 अक्तूबर से होगी।
हाईकोर्ट कैलेंडर के अनुसार, दशहरा व दिवाली की छुट्टी की वजह से इस बार अक्तूबर में मात्र 13 दिनों के लिए ही हाईकोर्ट खुलेगा।
वहीं, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में भी दशहरा व दिवाली की छुट्टी के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, 10 और 11 अक्तूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी।
इसके साथ ही दिवाली की छुट्टी 31 अक्तूबर को छोड़कर 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक रहेगी। अवकाश के दौरान रजनीश कुमार राय सदस्य (न्यायिक) की आवश्यक पीठ 30 अक्तूबर को आवश्यक मामलों की सुनवाई करेगी।
अवकाश के दौरान सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 बजे तक केवल आवश्यक आवेदन लिए जाएंगे। उप रजिस्ट्रार एसके श्रीवास्तव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।