Prayagraj News : नैनी के डांडी में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस वालों को देखकर उसने कहा कि ‘साहब मैंने अपनी बीवी की हत्या कर दी है। वह बहुत बोलती थी। दिन रात झगड़ा करती थी।’ पुलिस वालों ने सुना तो उनके भी होश उड़ गए। वे तुरंत शिव प्रकाश के घर पहुंचे। सोनी का शव कमरे में पड़ा था और पास में हथौड़ा भी पड़ा था। चारों तरफ खून फैला हुआ था।
सूचना पर एसपी यमुनापार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद सोनी के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए सोनी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नैनी में शिव प्रकाश उर्फ बबलू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने पत्नी को मार डाला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। -सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
Prayagraj News : मृतक सोनी के बच्चे बेटा सुशांत और बेटी सौम्या।
- फोटो : अमर उजाला।
पति के साथ परिवार वाले भी नामजद
सोनी के भाई लोकनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सास शिमला देवी, ननद क्रांति देवी, देवर छोटू और पति बबलू, उसकी बहन सोनी को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे, जिसे लेकर पुलिस चौकी पर सुलह समझौता हुआ था। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर सोनी के साथ मारकर उसकी हत्या कर दी।