समर कैंप जैसे आयोजनों से बच्चों के अंदर की प्रतिभाएं सामने आती हैं। ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह बातें चर्चलेन स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहीं। समर कैंप में बच्चों को योग, कराटे, गीत, डांस, रोबोटिक्स वर्कशॉप व मेहंदी सिखाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। स्कूल के चेयरमैन सुशील मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. ललित इशूबियस, डॉ. हिमांशु भूषण व रविंद्र गिरि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र मिश्रा ने आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्या विनीता इशूवियस, श्रीराम पांडेय, दिव्या श्रीवास्तव, ऋचा गोस्वामी, शुभा अग्रहरी, रूचि कुशवाहा, प्रियंका सिंह, प्रियंका सिंह, आराधना सिंह, प्रीति पटेल, अनामिका मिश्रा व रेनू शुक्ला समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।