प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के दौरान दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका की सुनवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर कहा है कि दुर्गा पूजा का पर्व आसन्न है और सरकार तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति है। उनको मात्र न्यायालय से ही उम्मीद है, इसलिए लंबित याचिका की सुनवाई कर निर्देश जारी करें, ताकि त्योहार मानने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।