गिट्टी गिराकर लौट रहा डंपर कोहरे के कारण संतुलन खोकर नहर में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गया।
डंपर चालक करछना क्षेत्र के बड गोहना कला गांव का रंजीत कुमार एवं खलासी कोरांव का बुद्धसेन गिट्टी गिराकर प्रयागराज लौट रहे थे। बुधवार को तड़के पांडेश्वर नाथ धाम में बैजू बाबा मंदिर के पास कोहरा होने के कारण डंपर नहर में पलट गया। चालक एवं खलासी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।