फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से सोरांव फूलपुर मार्ग की पटरी ढही, सड़क क्षतिग्रस्त, दो घंटे बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
बहरिया के सिकंदरा कस्बे में क्षतिग्रस्त हुआ सोरांव फूलपुर मार्ग - फोटो : चकलवंशी स्थित मिठाई दुकान में जांच करतीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह।
विज्ञापन
सोरांव-फूलपुर मार्ग पर सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर पुराने पुल के बगल नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। नए पुल से निकलने वाली सड़क को पुरानी सड़क से जोड़ कर पर मिट्टी व गिट्टी डाली गई थी। लेकिन तेज बारिश से डाली गई गिट्टी व मिट्टी बह गई और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुरानी सड़क की कुंभ मेले के दौरान मरम्मत की गई थी। बीस दिन पहले जल निगम द्वारा सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया। लेकिन उसको सही ढंग से समतल नहीं किया गया। जिससे सड़क का पानी भकर उसमें जमा हो गया और पूरी मिट्टी बह गई। पटरी और सड़क खराब होने से करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सड़क को दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं पुलिस एक तरफ से किसी तरह से वाहनों को पास करवा कर जाम को खत्म करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें