फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : कटान के चलते हेतापट्टी का स्नान घाट बंद कराया, नाराज साध्वी धरने पर बैठीं

Tue, 28 Jan 2025 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

कटान की वजह से प्रशासन ने सोमवार तड़के सेक्टर-11 से 12 के बीच हेतापट्टी का स्नान घाट बंद कर दिया। लोगों को सेक्टर-21 से 22 के बीच स्नान करने का निर्देश जारी किया गया। इससे नाराज साध्वी समेत कई कल्पवासी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
कटान के चलते घाट पर बंद किया गया स्नान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटान की वजह से प्रशासन ने सोमवार तड़के सेक्टर-11 से 12 के बीच हेतापट्टी का स्नान घाट बंद कर दिया। लोगों को सेक्टर-21 से 22 के बीच स्नान करने का निर्देश जारी किया गया। इससे नाराज साध्वी समेत कई कल्पवासी धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

धरने पर बैठीं मध्य प्रदेश ने आईं साध्वी ने कहा, सरकार से भीख मांग रही हूं कि मुझे इसी स्थान पर स्नान का इंतजाम कराएं। गोरखपुर से आए आलोक राय, आजमगढ़ के दीपक राय, कौड़िराम के दुर्गेश राम त्रिपाठी का कहना है कि अब पांच से सात किमी की दूरी तय कर स्नान करने जाना पड़ा।

सेक्टर-12 से 13 के बीच स्नान घाट पहले से ही बंद कर दिया गया है। इससे दस हजार से अधिक लोगों के सामने स्नान करने का संकट पैदा हो गया है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि घाट पर कटान होने की वजह से बैरिकेडिंग कर बंद करा दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर-21 में स्नान का बेहतर इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें