नैनी। थाना क्षेत्र में होली के दिन घर के बाहर खड़ी किशोरी के साथ मोहल्ले के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकूबाजी की। इसमें किशोरी और उसकी मां को चोट आई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना वाले दिन ही वह संबंधित चौकी पर शिकायत लेकर पहुंची थी, यहां पुलिस कर्मियों ने उसे थाने भेज दिया। थाने पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे फिर से शिकायत लेकर चौकी पहुंचने की बात कही।