फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ड्राइवर ने आगे बढ़ाया ट्रक, तिरपाल डाल रहे मजदूर की करंट से मौत

Sat, 11 Nov 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। लभारी पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आने से लभारी गांव के ही निवासी अमित (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

अमित के भाई ने बताया कि रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के लोहापट्टी निवासी दो लोगों की लभारी गांव में लकड़ी की टाल है। अमित यहां मजदूरी करता था। टाल के पास बृहस्पतिवार रात एक ट्रक खड़ा था। मौसम खराब देखकर चालक ने ट्रक पर तिरपाल तानने के लिए अमित से कहा। अमित ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था। इसी दौरान चालक ने ट्रक को थोड़ा आगे बढ़ा दिया। इससे अमित हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमित ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। पिता ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अमित के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। पत्नी गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें