चालक प्लांट से ट्रैक्टर पर गिट्टी लादकर जा रहा था। देवनहरी गांव के पास रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबने से चालक की मौत हो गई। थरवई क्षेत्र के देवनहरी गांव के पास गिट्टी के प्लांट से चालक विकास बिंद ट्रैक्टर से गिट्टी लादकर जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।