फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अधिवक्ता व डॉक्टरों के बीच विवाद के चलते प्राचार्य पद से हटाए गए डॉ. वीके पांडेय

Wed, 27 May 2026 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिवक्ता और चिकित्सकों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बुधवार को मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
डॉ. वीके पांडेय, पूर्व प्राचार्य मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिवक्ता और चिकित्सकों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बुधवार को मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया। वहीं अस्थायी तौर पर अस्थि रोग विभाग के आचार्य (प्रोफेसर) डॉ. अजय कुमार वर्मा को अग्रिम आदेशों तक संस्थान का प्रधानाचार्य (कार्यवाहक) नियुक्त किया गया है। वहीं शासन की तरफ से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। हालांकि आदेश में हटाने के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

वहीं डॉ. पांडेय को पद हटाए जाने से पीछे 20 मई को अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसी विवाद में प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने यूनिट टू के तहत ऑर्थोपेडिक व सर्जरी विभाग के 10-10 जूनियर व सीनियर रेजिडेंट को निलंबित कर दिया था।

इस आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल की ओर से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। ऐसे में पद से हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कॉलेज के कर्मचारियों और विद्यार्थियों में नियुक्ति की सूचना के बाद हलचल दिखी।

वहीं कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शैक्षिक गतिविधियां और चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। कॉलेज प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि नई नियुक्ति को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में देर शाम डॉ. अजय कुमार वर्मा ने कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया।

एमएलएन मेडिकल कॉलेज से किया पीजीडॉ. एके वर्मा ने वर्ष 2000 में कानपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज मोती लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज से पीजी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में आचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरबीन विधि से प्रत्यारोपण के मामले में उन्हाेंने महारत हासिल की है।

एमएलएन मेडिकल कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियों को अच्छा रखना। मरीजों के उपचार को बेहतर बनाना व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता है। - डॉ. एके वर्मा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें