डॉ. विजय प्रताप बने मुख्य सेक्टर प्रभारी
प्रयागराज। बीएसपी प्रमुख मायावती ने चुनाव के पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप को प्रयागराज मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है। साथ ही बसपा शासन में दर्जा प्राप्त मंत्री बाबूलाल भंवरा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बाबूलाल भंवरा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बसपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इसमें पूर्व मंडल सेक्टर प्रभारी रामबृज गौतम, रविंद्र गांधी, महेश प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल हैं। संवाद