उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.वंदना शर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सेवानिवृत्त होने पर उत्तर प्रदेश शासन में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अमित भारद्वाज को तीन महीने के लिए कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है। अपर मुुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग की ओर से जारी आदेश में डॉ.अमित भारद्वाज को 30 सितंबर को रिक्त हो रहे निदेशक उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।