फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएड में चयनितों का शारीरिक दक्षता मापन 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डीपीएड प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2016-17 में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता मापन के लिए 20 से 22 जनवरी के बीच बुलाया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शारीरिक दक्षता मापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट http://entdata.in पर अपलोड कर दी गई है। चयनित पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता मापन एवं साक्षात्कार डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीडा संस्थान अयोध्या, उत्तर प्रदेश में एवं महिला अभ्यर्थियों की राजकीय महिला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रयागराज में 20 से 22 जनवरी के बीच होगी। निर्धारित तिथि में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता मापन एवं साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। इस तिथि के बाद किसी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें