फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चिकित्सक एक से अधिक जगह नहीं कर सकेंगे काम

Mon, 25 Dec 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कोई भी चिकित्सक एक से अधिक संस्थानों में काम नहीं कर पाएगा। नए नियम के अनुसार सभी निजी चिकित्सालयों के गेट पर साइनेज लगाकर अपने यहां कार्यरत डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ की जानकारी देनी होगी। इस निर्देश को जल्द से जल्द तामील में लाना अनिवार्य होगा। ऐसे में उन चिकित्सकों को ज्यादा परेशानी होने वाली है, जो सरकारी वेतन के अलावा प्राइवेट अस्पताल खोलकर दोहरा मजा लूट रहे हैं। शासन की तरफ से हाल ही में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी करके प्राइवेट अस्पतालों में साइनेज लगाने का निर्देश जारी किया है। जिसके बाद सीएमओ की तरफ से यह पत्र सभी निजी चिकित्सालयों के संचालकों को भेजा गया है।
विज्ञापन

इस नियम के अनुसार जनपद के सभी चिकित्सालयों, जिनमें 50 से अधिक बेड हैं और पंजीकरण नेशनल क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट पोर्टल पर एवं 50 बेड से कम हैं और पंजीकरण जनहित गारंटी पोर्टल पर है। उन्हें यूपी क्लीनिक स्टैब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) नियम के आधार पर हेल्थ फैकेल्टी का रजिस्ट्रेशन नंबर, संचालक का नाम, बेड की संख्या, औषधि की पद्धति एवं चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं तथा चिकित्सा कर्मचारीवृद (चिकित्सक, नर्स आदि) का विवरण 15 वर्गफुट का एक डिस्प्ले बोर्ड जिसका बैकग्राउंड पीला एवं फारमेट हिन्दी अक्षर रंग काला के अनुसार (प्रारूप संलग्न) स्पष्ट अक्षरों में चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास लगाना होगा। इसकी जानकारी चिकित्सालयों की तरफ से जिले के एनआईसी पोर्टल पर अपलोड अनिवार्य रूप से किया जायेगा। इन सभी साइनेज को जल्द से जल्द अस्पतालों के मुख्य द्वार पर लगाने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें