फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : साइकिल से साढ़े सात घंटे में अयोध्या पहुंच चिकित्सकों ने किए रामलला के दर्शन

Sat, 17 Feb 2024 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सफर के दौरान चिकित्सकों ने दो जगह भंगवा चुंगी व सुल्तानपुर हाईवे पर 15-15 मिनट का विश्राम किया।शाम को राम लला के भव्य दर्शन किए।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा में शामिल दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाखा इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के 25 चिकित्सकाें का एक दल शनिवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा। यह सुबह 4:45 बजे तेलियरगंज पेट्रोल टंकी से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। साढ़े सात घंटे में चिकित्सकों ने साइकिल से 163 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली। दोपहर करीब ढाई बजे चिकित्सक वहां पहुंच गए थे।

सफर के दौरान चिकित्सकों ने दो जगह भंगवा चुंगी व सुल्तानपुर हाईवे पर 15-15 मिनट का विश्राम किया।शाम को राम लला के भव्य दर्शन किए। यात्रा में डॉ.आशुतोष गुप्ता, डॉ.अनिल शुक्ला, डॉ.उत्सव सिंह, डॉ.आशीष द्विवेदी, डॉ.हिमांशु भूषण, डॉ.क्षितिज श्रीवास्तव, डॉ.पंकज खत्री, डॉ. रानू विक्रम सिंह, डॉ.सौरभ गुजराती, डॉ.मयंक अवस्थी, डॉ. बीके सिंह, डॉ.सौरभ चंद्र वर्मा, डॉ.अतुल दुबे, डॉ.सुबोध जैन, डॉ.अरुण तिवारी, डॉ.मोहित जैन, डॉ.पंकज गुप्ता, डॉ.सीएस गुप्ता, डॉ.अभिषेक सरन, डॉ.अनुराग वर्मा, डॉ.सपन श्रीवास्तव, डॉ.पंकज कामरा, डॉ. कुमार कीर्ति सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें