फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरम के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई है। सोराव थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के विलास तिवारी ने अपनी मां ज्ञान देवी के पैर में कांच लग जाने का इलाज करने के लिए एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया था। आरोप है कि डॉक्टर ने 10-10 हजार रुपये का तीन इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन के प्रभाव से ज्ञान देवी अनाप-शनाप हरकत करने लगीं। इस पर डॉक्टर ने कहा कि उनकी किडनी खराब हो गई है। इन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाइए। मजबूर होकर उसने अपनी मां को जरूर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें